फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चले एटीएम, बैंकों की कोशिशें बेकार

Fri, 11 Nov 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
देश के वित्त मंत्री एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों ने 11 नवंबर से एटीएम चालू होने का दावा किया था। जिससे लोगों को पैसे निकालने में समस्या न हो। लेकिन बैंक के प्रबंधक चाहकर भी जिले के एटीएम को चालू नहीं करा पा रहे हैं। जिससे बैंकों में भीड़ बढ़ रही है। 
विज्ञापन

  महोबा शहर में विभिन्न बैंकों के दो दर्जन एटीएम हैं। किसी भी बैंक का एटीएम अभी तक चालू नहीं हो पाया है। जिससे कार्डधारक परेशान हैं। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी एटीएम आज से चालू कराए जा रहे हैं। एटीएम मशीनों में एक हजार व पांच सौ और सौ के नोट निकालने का साफ्टवेयर लोड है लेकिन बड़े नोट न होने के कारण एटीएम नही चल पा रहे है।   महोबा में एसबीआई के अलावा सेंट्रल बैंक, यूनियन बैेंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, ग्रामीण बैंक आदि के कई एटीएम संचालित हैं लेकिन केंद्र सरकार के अधीन बैंकों के एटीएम तीन दिन बाद भी अपने पेमेंट साफ्टवेयर को चेंज नहीं कर पाए जबकि इन्हीं बैंकों में पब्लिक, कारोबारियों के खाते अधिक हैं। जिससे खाताधारकों में नाराजगी होना लाजमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें