स्टेट बैंक के एक उपभोक्ता के सौ रुपये के नोट के बदले बैंक कर्मचारी ने 500 के नोटों को उसके खाते में जमा दिखा दिया।
ये देख उपभोक्ता बैंक मैनेजर के पास भी गया। पर बैंक मैनेजर ने उसे गोलमोल जवाब दिया और चलता कर दिया। उसने बैंक अधिकारियों समेत प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इस बीच मामला खुलने पर स्टेट बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन इस कर्मचारी का स्थानांतरण किसी दूसरे बैंक शाखा में कर दिया। साथ ही कर्मचारी पर इंटरनल इन्क्वायरी बैठाने की बात कही है।
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से जिस तरह बैंकोें में कैश न होने की बात कहकर लोगों को टरकाया गया और बैंक के पीछे के रास्ते से नोट बदले गए, उसे लेकर आम लोगों में खासा आक्रोश है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगोें ने प्रधानमंत्री कार्यालय, आरबीआई, विजिलेंस विभाग समेत इनकम टैक्स विभाग को इस बाबत शिकायत भी करनी शुरु कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में पिछले दिनों कालपी के स्टेट बैंक में आरबीआई की टीम छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान विभिन्न खातों खासकर जनधन खातों का पूरा डीटेल आरबीआई की टीम अपने साथ ले गई है।