फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो..एक्सिस बैंक से बोल रहा हूं, ऐसा कोई फोन आप के पास आए तो हो जाएं सावधान...

Mon, 25 Feb 2019 06:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हैलो..एक्सिस बैंक से बोल रहा हूं, ऐसा कोई फोन आप के पास आए तो फौरन सावधान होने की जरूरत है। ये एक फोन आपके खाते को खाली कर सकता है। जरा सी सावधानी आपके खाते की रक्षा कर सकती है।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर पहले तो उपभोक्ता से एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके बाद खाते से सात हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी महेंद्र सिंह का एक्सिस बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है।
विज्ञापन

उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है

रविवार को उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। अगर उसे ऋण चाहिए हो तो बताएं। उपभोक्ता ऋण लेने के चक्कर में ठग की बातों में आ गया और अपने एटीएम कार्ड के नंबर के साथ अन्य जानकारी उसे दे दी। 

इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 7 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने का मैसेज आया। इसकी जानकारी मिलते ही उपभोक्ता ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ता ने सिर्फ जानकारी दी है अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी भी प्रकार से फोन पर नहीं मांगी जाती है। उपभोक्ता फोन पर किसी को भी बैंक खाते से संबंधित जानकारी शेयर न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें