कानपुर। नवाबगंज में डेंटिस्ट के यहां गए ब्रांच मैनेजर की कार का चोरों ने शीशा तोड़ कर अंदर रखा बैग पार कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कल्याणपुर के सिंहपुर निवासी अनिकेत सचान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पनकी शाखा में मैनेजर हैं। अनिकेत ने बताया कि बीती 17 तारीख की शाम सात बजे विकासनगर स्थित डेंटिस्ट एसके तिवारी के क्लीनिक पर गए थे। एक घंटे बाद क्लीनिक से बाहर आए तो उनकी कार के पीछे का शीशा टूूटा हुआ था। अंदर रखा बैग जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और 10 हजार रुपये थे गायब था। दो दिन बाद गुरुदेव चौराहे के पास स्थित डीएनजी ग्रांड होटल के सुरक्षा कर्मी विनोद तिवारी ने कॉल कर बैग होटल के बाहर मिलने की जानकारी दी। आई कार्ड में मिले नंबर से उन्होंने फोन किया है। बैग से रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। (संवाद)