फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क के बाहर खड़ी बैंककर्मी की कार धू-धूकर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर खड़ी बैंककर्मी की कार में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की एक गाड़ी ने कुछ ही देर में काबू पा लिया। सीएफओ दीपक शर्मा के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कंट्रोल रूम में नेक्सॉन कार में आग लगने की जानकारी आई। 10 मिनट में दमकल की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ का यातायात रुकवाकर आग पर काबू पाया। कार बाकरमंडी निवासी मो. दाऊद की है। वह ग्रीनपार्क स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में कार खरीदी थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें