फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंग्लादेशी रोहिंग्या गैंग के तीन टप्पेबाज गए जेल, डॉलर का झासा देकर करते थे ठगी

Wed, 26 Feb 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में रुपये के बदले डॉलर का झासा देकर व्यापारियों को ठगने वाली महिला सहित तीन बंग्लादेशी रोहिंग्या को कल्याणपुर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार को इन्हें शिवली रोड स्थित परवीन बेगम के मकान केपास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


इनके कुछ साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। सीसामऊ निवासी कारोबारी विजय बजाज से टप्पेबाजों ने 16 फरवरी को लाखों रुपये ठग लिया था। टप्पेबाज उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचे और बातों में उलझाकर डॉलर का सौदा किया।

 
विज्ञापन

इसके बाद शाम को उन्हें डॉलर देने के लिए इंदिरानगर बुलाया। यहां रुपये लेकर डॉलर के नाम पर कागज की पोटली थमा दिया। विरोध करने पर उनकी महिला साथी ने शोर मचाकर फसाने की धमकी दी और सब भाग निकले। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय सेठ ने बताया कि बंग्लादेशी रोहिंग्या तरीकुल मुल्ला, राजू खॉ और इनकी महिला सदस्य आलिया बेगम को पकड़ा गया है। इनकेपास से डॉलर, जाली रुपये और दर्जन भर मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाके में ठिकाने बनाकर उनकेगैंग केसदस्य रहते हैं। दिन भर कूड़ा बटोरने का काम करते हैं। शाम को दुकानों पर जाकर दुकानदारों को डॉलर का झासा देकर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें