फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण: चारों बैंक खातों से करोड़ों के लेनदेन की आशंका, संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Dec 2022 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में पुलिस उसकी संपत्तियों की जांच में जुटी है। डॉ. रिजवान और उसके परिवार ने चार बैंक खाते खुलवा रखे थे। पुलिस को इन खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों के सहारे बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान और उसके परिवार ने चार बैंक खाते खुलवा रखे थे। पुलिस को इन खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस को डॉ. रिजवान के इंडसइंड, एचडीएफसी, पीएनबी और केनरा बैंक में खोले गए बचत खातों का पता चला है।

विज्ञापन


उसने इंडसइंड बैंक का मास्टर और डेबिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक का मास्टर कार्ड, केनरा बैंक का डेबिट कार्ड, व पीएबी का डेबिट कार्ड ले रखा था जो बरामद हुआ है। दो खाते डॉ. रिजवान के हैं जबकि तीन खाते उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद और बेटी रुखसार के नाम पर थे।

पुलिस को हिना का आय से संबंधित एक दस्तावेज मिला है, जिसमें वर्ष 2018-19 की कुल आय तीन लाख 25 हजार रुपये दर्शाई गई थी। पुलिस को एक अप्रैल से 31 मार्च 2022 तक के इंडसइंड बैंक का बैंक स्टेटमेंट मिला, इसमें लाखों रुपये के लेनदेन था। ऐसे में पुलिस इन चारों बैंक खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


रिजवान के संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस
जांच में सामने आया है कि डॉ. रिजवान का बांग्लादेशी में शापिंग मॉल, सिनेमाघर है। इसके अलावा उसका काफी पैसा अन्य व्यापार में लगा है। अगर इन बातों में सत्यता है तो यहां छुपकर रहने की वजह क्या है। और बरामद पैसा अगर व्यापार से जुड़ा है तो इन्हें कैसे भेजा जा रहा है। इन सबका पता लगाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड लेने के लिए अर्जी डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें