फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को मात दे बिना वीजा आया बांग्लादेशी, कानपुर से गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुफिया विभाग के इनपुट पर पुलिस ने रूपम चौराहे के पास से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया। पिछले छह दिन से वो शहर में घूम रहा था। बिना वीजा के वो सीमा पार कर कोलकाता होते हुए कानपुर पहुंचा था।
विज्ञापन


फौज की इंटेलीजेंस की टीम भी उसके बारे में जानकारी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक युवक के संबंध में कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इनपुट मिला था कि एक युवक जिसके पास बांग्लादेश का पासपोर्ट है।

सही से हिंदी नहीं बोल पाता। कुछ संदिग्ध है, उसी आधार पर गुरुवार रात बेकनगंज पुलिस ने रूपम चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि युवक का नाम मानिक है।
विज्ञापन


वो लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर नौ, चौधरी थाना, फरीदगंज, जिला चांदपुर बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास वीजा नहीं मिला। कई घंटों की पूछताछ के बाद कुछ संदिग्ध न मिलने पर विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एजेंट ने पार कराई थी सीमा
पुलिस की पूछताछ में मानिक ने बताया कि वह बेरोजगार था। करीब एक माह पहले उसे एक एजेंट मिला। उसने बताया कि वो भारत चला जाए तो उसको वहां कुछ न कुछ काम मिल जाएगा।

कुछ रुपये देकर एजेंट की मदद से सीमा पारकर बंगाल पहुंचा। कोलकाता में कुछ दिन रहा 6 नवंबर को वो ट्रेन से कानपुर पहुंचा। यहां पर काम के साथ किराये का कमरा खोज रहा था।

एक दुकान पर वो सिम खरीदने पहुंचा। दूसरी भाषा सुनकर और पासपोर्ट को देखकर दुकान वाले ने खुफिया विभाग को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि वह कपड़े की सिलाई का काम करता है।

मोबाइल नंबर के आधार पर जांच, परिवार से जुटाएगी जानकारी
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर सीडीआर निकाली जा रही है। जानकारी विदेश मंत्रालय को भी दे दी गई है। जिससे उसके परिवार से संपर्क कर सत्यापन कराया जा सके। जो करेंसी बरामद हुई है, उसका जांच चल रही है। नकली करेंसी गिरोह से जोड़कर भी इसको देखा जा रहा है। अगर तथ्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें