बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में घोड़ा चौकी के पास राही रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार देर शाम यशवंत (24) पुत्र श्याम सुंदर बाइक से अतर्रा जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास बस राही रोड स्थित राजू पटेल के प्लाट में मिट्टी भराई का काम चल रहा है। इसी बीच मिट्टी डाल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।