उपचार के लिए बांदा जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवलोचन ने दम तोड़ दिया, जबकि सतरूपा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। शिवलोचन के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके पिता और चाचा के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। चाचा उनकी तीन फुट जमीन पर मेड़बंदी कर रहे थे। पुष्पेंद्र की तहरीर पर आरोपी तीरथ, उसकी पत्नी, दो पुत्र, बेटी व बहू के खिलाफ थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कमासिन राजेश मौर्य ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।