फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :पत्नी से विवाद के बाद फांसी पर झूला युवक, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 23 Jul 2020 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बांदा जिले के अतर्रा इलाके में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाना बता रही है। हालांकि पत्नी ने इससे इंकार किया है। दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति का फंदे से झूलता शव देख पत्नी बदहवास हो गई।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मूसा नगर निवासी दीपू उर्फ रामफल (26) पुत्र दशरथ प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को सुबह छत पर जाकर धन्नी में रस्सी का फंदा गले में कस लिया। कुछ देर बाद छत पहुंची पत्नी ममता ने शव लटका देखा और घर के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि दीपू भूमिहीन होने के कारण घर में साइकिल पंक्चर की दुकान से परिवार का गुजर-बसर करता था। सुबह किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पत्नी ममता ने पति से किसी भी तरह का विवाद होने से इंकार किया है। उधर, इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। दीपू दो भाइयों में छोटा था। उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें