फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 03 May 2025 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा कमासिन थाना क्षेत्र के लमियारी गांव के पास हुआ। पांच मई को रैपुरा से बरात आनी थी। हादसे के बाद शादी की तिथि बढ़ाई गई।
विज्ञापन
मृतक चुन्नू रैदास की फाइल फोटाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे कमासिन के इटर्रा बढ़ौली गांव निवासी चुन्नू रैदास (30) को शुक्रवार की रात लमियारी गांव के पास सामने से आए बालू भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पिता खेल्ला रैदास ने बताया कि चुन्नू गुजरात में मजदूरी करता था। 28 अप्रैल को गांव आया था। 30 अप्रैल को बहन चुनकीवा की शादी चित्रकूट के रैपुरा गांव में तय की थी।
विज्ञापन


बरात पांच मई को आनी थी। उसी की तैयारी के लिए निमंत्रण कार्ड देने के लिए लमियारी गांव जा रहा था। तभी हादसा हो गया। घर में पत्नी सुमन और एक बेटी है। मां शकुंतला है। उन्होंने बहन चुनकीवा की शादी की तिथि बढ़ा दी है। कमासिन के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें