फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पति से कहासुनी होने पर तीन बच्चों को अपने संग कपड़े से बांध नहर में कूदी महिला, चारों की मौत

Sat, 09 Aug 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: रिसौरा गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ केन नहर में छलांग लगा दी, जिससे चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के संग पार्टी करके लौटे युवक की घर में रात के समय उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन पर्व का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। इससे दोनों के बीच रात में काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी से आहत होकर पत्नी ने अपने तीन बच्चों को साथ लेकर केन नहर में रात में ही छलांग लगा दी। घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने घर की बेड शीट से बच्चों को अपने कमर में बांध रखा था। शनिवार को सुबह केन नहर पर उसके चप्पल और कपड़े देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को नहर से निकाल लिया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है। तीन माह पहले अखिलेश गांव आया था। शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वह नशे में घर आया तो पत्नी रीना (30) से उसकी कहासुनी हो गई।

बात काफी बढ़ने पर रात का खाना भी घर में नहीं बना। इस बीच वह सोने चला गया। सोकर शनिवार को सुबह उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) के साथ घर से नदारद थी। वह उसकी तलाश कर रहे थे। तभी घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी में शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों और उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नहर में खोजबीन की। सिंचाई विभाग से कहकर नहर का पानी बंद कराया। गोताखोरों की मदद से दोपहर एक बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। घटना रात करीब एक बजे से लेकर सुबह चार बजे के बीच की बताई जा रही है।

घर में हुए पति से घरेलू विवाद को लेकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें