फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला का आरोप- सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, 2 लाख रुपये नकद और जेवर भी हड़पे

Mon, 04 May 2026 01:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में एक महिला ने सिपाही व शादी का झांसा देकर ठगी और शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंजर निवासी एक महिला ने सिपाही पवन कनौजिया पर शादी का झांसा देकर 2021 से 2026 तक शारीरिक व मानसिक शोषण करने, 2 लाख रुपये नकद और 1,50,000 रुपये के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पवन कनौजिया ने 2021 में कालिंजर थाने में तैनाती के दौरान महिला की दुकान पर आना-जाना शुरू किया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इस दौरान उसने महिला से गाड़ी खरीदने के लिए 2,00,000 रुपये नकद और 1,50,000 रुपये के जेवर ले लिए, जो उसने कभी वापस नहीं किए। हमीरपुर स्थानांतरण के बाद भी दिसंबर 2024 से जून 2026 तक उसने महिला को बांदा में अपने साथ लगभग सात माह रखा और शोषण जारी रखा लेकिन शादी से टालमटोल करता रहा। 20 मार्च 2026 को सिपाही ने महिला को धमकाया कि वह पहले से शादीशुदा है, उसे केवल समय बिताने के लिए रखा था और झूठे प्राथमिकी दर्ज में फंसाने की धमकी देकर मारपीट कर भगा दिया। महिला ने उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारी कालिंजर को शिकायत दी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें