बांदा जिले में एक दलित विधवा ने पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता मोहन साहू को चप्पलों से पीटा। महिला कथित उत्पीड़न और दबंगई से परेशान थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि मोहन साहू उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे और उसे न्याय नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने आक्रोशित होकर अपनी कार में बैठे मोहन साहू पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।