फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

Mon, 05 Oct 2026 05:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने ननिहाल में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने पीछे से आकर साइड से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के गांव गाजीपुर गढ़ी निवासी संगीता (50) ने बताया कि वह अपने बेटे अमित सिंह सेंगर (25) के साथ सोमवार को सुबह तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव बिछवाही में अपने मायके में शिवसेवक सिंह के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर छापर गांव के पास पीछे से आए वाहन ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घायल मां संगीता का इलाज चल रहा है। अमित दो भाइयों में बड़ा था। पिता बबलू सिंह खेती किसानी करते हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें