फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: वाहन को ओवरटेक करने में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, चार को आई चोट

Tue, 28 Jan 2025 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में चार बच्चों को चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल फैजान को गोद में लिए उसका बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन को ओवरटेक करने में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई। वैन में 15 बच्चे सवार थे। इनमें चार को चोटें आने पर उनका जसपुरा सीएचसी में इलाज किया गया है। शेष बच्चों की मरहम पट्टी कर उन्हें छुट्टी कर दी गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कस्बा के इंग्लिश मीडियम स्कूल सेंट बीएन पब्लिक स्कूल की ईको वैन मंगलवार को सुबह आठ बजे सिकहुला गांव से बच्चों को वैन में सवार कर स्कूल आ रहा था। जसपुरा कस्बे के पहले सिकहुला मार्ग पर स्थित पेट्रोप पंप के पास से गुजर रहे वाहन को ओवरटेक करने में वैन चालक ने वैन की स्पीड तेज कर दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार सभी 15 बच्चे चोटहिल हो गए। राहगीरों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया। जसपुरा सीएचसी में कार्तिक (12) पुत्र शैलेंद्र सिंह, कौशल (12) व अनुज (10) पुत्रगण बृजेश सिंह व फैजान (10) का इलाज किया गया। शेष बच्चों को मामूली चोट आने पर छुट्टी कर दी गई। वैन की क्षमता आठ बच्चों की बताई जा रही है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि वैन अनियंत्रित होकर पलटी है। बच्चाें का इलाज कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें