फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबकर मौत

Tue, 09 Sep 2025 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

घर के आंगन में खेल रही मासूम पानी से भरे टब में जा गिरी। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। देर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को टब के पानी में उतराता हुआ पाया। कोतवाली क्षेत्र भवई गांव निवासी इस्तियाक मंसूरी ने बताया कि उनकी दो वर्षीय पुत्री आंगन में खेल रही थी। वह हैंडपंप के पास रखे पानी भरे टब के पास पहुंच गई।

विज्ञापन


मौके पर कोई मौजूद न रहने के चलते लड़की उसी टब में जाकर गिर गई। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर से बाहर थे। मां नहाने के बाद छत के ऊपर कपड़े फैलाने चली गई थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। कोतवाली निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि मृतक बच्ची के घटना क्रम के बारे में जानकारी ली गई। परिजनों ने पानी भरे टब में डूबकर बच्ची की मौत होना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें