फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: नेग के लिए किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, वाहन पर किया पथराव

Thu, 26 Nov 2026 10:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

क्षेत्र बंटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। विवाद की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और समझौता कराया।
विज्ञापन
नेग को लेकर आपस में मारपीट करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बांदा मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान नेग लेने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। तभी किन्नरों का एक समूह नेग लेने पहुंचा। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी मौके पर आ गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के वाहन पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया कि किन्नर शर्मीली और कैटरीना के दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को हुई घटना के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां आपसी बातचीत के बाद उनके बीच सुलह-समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें