फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 07 May 2025 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव की है।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसंडा क्षेत्र के थनैल गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे से घर में हो रहे दाहिनवारा कार्यक्रम की खुशियों को मातम में बदल दिया। कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया। पिता संतोष ने बताया कि बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी उसकी बहन अपने बेटे के दाहिनवारा कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम अपने मायके थनैल आई हुई थी।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 11 बजे संतोष के दो बेटे पवन (9) और शुभम (7) घर के बाहर अन्य दोस्तों के साथ खेल रहे थे। काफी देर बाद जब दोनों नहीं दिखे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब एक बजे घर से 100 मीटर दूर स्थित गांव का बड़ा तालाब में दोनों की चप्पलें उतराती मिलीं। ग्रामीणों ने तालाब में तलाश कर दोनों के शव बाहर निकाले। घटना की जानकारी पंचायत समिति अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने पुलिस और राजस्व विभाग को दी।

बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ पहुंचे। मृतकों के पिता संतोष परदेश में मजदूरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही बहन के बेटे के दाहिनवारा कार्यक्रम के लिए गांव लौटे थे। उनकी तीन पुत्र और एक बेटी है, जिनमें से बुधवार को इस घटना से दो पुत्रों की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। बिसंडा थाना अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा दोनों सगे भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है, सरकारी मदद पूरी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें