बांदा में सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों पर यातायात पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बाइकों को सीज कर दिया है। साथ ही, नियम तोड़ने वाले इन युवकों पर कुल 30,500 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक दोपहिया वाहनों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों की पहचान की और उन पर कार्रवाई शुरू की।