अवैध गुटखा फैक्ट्री से बरामद सामान,वीडिओ ग्रैब
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी और यहां बिना किसी अनुमति के गुटखा तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी यह खतरा बना हुआ था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में फैक्ट्री संचालन से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।