फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पुलिस मुठभेड़ में सराफ से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, सरगना के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Jul 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पुलिस ने सराफ से लूट के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में सरगना प्रभाकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवरात और 66,000 नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में सराफ से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को औगासी पुल के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें सरगना प्रभाकर के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  मरका गांव निवासी करन सोनी जेवरात कारीगर है। 25 जुलाई को वह बाइक से फतेहपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने जेवरात से भरा बाइक और नगदी लूट ली।

विज्ञापन

सूचना के मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सीओ  सौरभ सिंह के नेतृत्व में एसओजी तथा मरका पुलिस की टीमे लगाई थी। शनिवार की देर रात सीओ सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में औगासी पुल के नजदीक सर्च ऑपरेशन चल रही थी। तभी बाइक से आ रहे तीन युवक पुलिस को देखकर अचानक फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरगना प्रभाकर उर्फ चेतन के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

66 हजार नकदी व जेवरात बरामद
सरगना के घायल होते ही ईशान जोशी तथा अभिषेक कुमार ने अपने आप को सरेंडर कर दिया। तीनों बदमाशों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि सभी बदमाश फतेहपुर जनपद व गाजीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह शातिर किस्म के अपराधी होने के साथ इनका अपराधिक इतिहास है। बदमाशों के पास लूट की 66 हजार नकदी व जेवरात बरामद हुए हैं। टीम में सीओ सौरभ सिह, मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें