डीसीएम की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कबाड़ पंखे और 100 कार्टून अंदर लदे मिले। कार्टूनों में गांजा भरा था। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर झांसी, बांदा, बबेरू और मेरठ पहुंचाने जा रहे थे। पूछताछ में बताया कि मेरठ निवासी रिंकू राठी ने प्रति चक्कर माल पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही थी।
इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के झझर गांव निवासी राकेश, मनीष के नाम भी उजागर किए। बताया कि सभी वाटसअप कॉल करके गांजा की तस्करी कराते हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पांच तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बरामद गांजा 25-25 किलोग्राम की चार बोरियों में भरा गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद गांजा की बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये होगी।