फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: डीएम के अर्दली को तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Mon, 16 Mar 2026 07:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डीएम कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से डीएम अर्दली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। डीएम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, जो डीएम कार्यालय में अर्दली के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात लगभग 11 बजे डीएम कॉलोनी रोड की ओर पैदल जा रहे थे।

विज्ञापन


तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

वहीं हादसे के दौरान घायल सुरेंद्र कुमार का पर्स और घड़ी भी गायब है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पर्स और घड़ी चाेरी की बात अभी परिजनों द्वारा नहीं बताई गई। फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी को कब्जे में लेने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें