फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा, कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 Oct 2026 10:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल मासूम धर्मेंद्र (8) उर्फ अंशु की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पैदल ननिहाल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र उर्फ अंशु की फाइल फोटो और घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर दलजीत पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर से घायल आठ वर्षीय बालक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक को गंभीर हालत में बांदा से कानपुर रेफर किया गया था।

विज्ञापन

मृतक धर्मेंद्र उर्फ अंशु के बड़े भाई शशिकांत ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरुवार सुबह तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव स्थित ननिहाल पैदल जा रहा था। दलजीत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बांदा अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की नानी भगवनियां ने बताया कि उनकी बेटी सीमा देवी नरैनी क्षेत्र के परसहा गांव की निवासी हैं। वह अपने पति के साथ तिंदवारी कस्बे के तेरही माफी रोड पर किराये के मकान में रहती हैं। पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बालक की मौत की सूचना फोन से मिली। धर्मेंद्र दो भाइयों में छोटा था। ननिहाल में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें