फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सपा नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद का पुतला फूंकने की दी चेतावनी

Sun, 23 Feb 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सपा नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद का पुतला फूंकने की चेतावनी दे दी। कहा कि दलदल में तब्दील सड़क के निर्माण पर सांसद ध्यान नहीं दे रहीं।
विज्ञापन
कुसमा गांव की दलदल भरी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमा में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी होती है। सांसद से सड़क निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया। सपा लोहिया वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव अमोल यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन करने और सांसद का पुतला फूंकने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कुसमा गांव के ग्रामीण अमरनाथ, चुन्नू, राजकरण, रज्जू आदि ने बताया कि नाली का गंदा पानी सड़क पर भरने से दलदल जैसे हालात हैं। ग्राम प्रधान और सचिव भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। बीमार होने पर मरीजों को कंधे में ले जाना पड़ता है। वाहन और एंबुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल है। अमोल यादव ने कहा कि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। ग्राम प्रधान गरीब नेवाज मौर्य ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कर्मचारियों ने सड़क खोद डाली, लेकिन मरम्मत नहीं कराई, अब संबंधित कर्मचारी फोन नहीं रिसीव कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें