फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मंडल कारागार में महिला बंदियों से शक्ति संवाद, आईपीएस मेविस टॉक और जिला जज ने दी विधिक जानकारी

Fri, 20 Mar 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा मंडल कारागार में मिशन शक्ति के तहत महिला बंदियों के लिए शक्ति संवाद आयोजित हुआ। जिला जज और एसपी ने बंदियों को सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
महिला बंदी से बात करतीं आईएएस मेविस टॉक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मंडल कारागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बंदियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश अल्पना सिंह, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व आईपीएस मेविस टॉक ने उन्हें सुरक्षा व सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला बैरक का दौरा किया। उन्होंने बंदियों को महिला हेल्पलाइन 1090, निशुल्क विधिक सहायता, आपातकालीन पुलिस व स्वास्थ्य सेवाओं सहित कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी दी।

विज्ञापन

http://



योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की

उन्हें रिहाई के बाद आत्मनिर्भर जीवन के लिए सरकारी योजनाओं और किसी भी समस्या में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। आत्मरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। महिला बंदियों ने अपने विचार साझा किए और अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनकर कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें