बांदा जिले में आजादी के महत्व को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक सहित शहर के कई मुख्य चौराहों से गुजरी। स्कूली बच्चों ने बारिश के बीच कतार में लगकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में करीब 1500 लोग शामिल हुए। यात्रा में मंडलायुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे.रीभा,एसपी पलाश बंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।