फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी के एक माह बाद दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर फरार, तीन युवकों पर अपहरण की प्राथमिकी

Wed, 25 Mar 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। पशु चिकित्सक की 19 फरवरी को शादी हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंजर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशु चिकित्सक की नवविवाहिता शादी के महज एक महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। जाते-जाते वह घर के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी चिकित्सक की शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था और सब कुछ सामान्य चल रहा था।

विज्ञापन


22 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के सरबई निवासी रवि पटेल अपने दो दोस्त प्रांशु और रोहित के साथ कार लेकर गांव पहुंचा। मौका मिलते ही दुल्हन ने घर में रखे गहने और नकदी समेट ली।

जब डॉक्टर वापस घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी। खोजबीन में पता चला कि जेवर और नकदी भी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि और युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। शादी के बाद भी संपर्क जारी रहा और आखिरकार दोनों ने भागने साजिश रच डाली। पुलिस ने डॉ. की तहरीर के आधार पर रवि, प्रांशू और रोहित के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें