फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Jul 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी इंद्रपाल शिवहरे की पुत्री सुभांशी (26) ने रविवार देर रात सूने घर में छत के छल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पिता इंद्रपाल व मां निशा अपने बहन के अंतिम संस्कार में गीदम छत्तीसगढ़ गए हुए थे। भाई शुभम पास के ही अपने किराने की दुकान में बैठा हुआ था। दुकान बंद करने के बाद शुभम जब घर गया तो देखा कि बहन फंदे पर लटकी हुई थी। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका। 

विज्ञापन


सुभांशी की शादी दिसंबर 2022 में श्याम शिवहरे निवासी भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर के साथ हुई थी। बच्चे नहीं थे। अभी लगभग एक महीने पूर्व ससुराल से मायके आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें