फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: न पोल में बांधा न गोली मारी, शहजादी को हुई फांसी, पिता ने कहा- फर्जी जानकारी परोस रहा सोशल मीडिया

Sun, 09 Mar 2025 06:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

शहजादी के पिता शब्बीर ने कहा कि सोशल मीडिया फर्जी जानकारी परोस रहा।  शहजादी को न खंभे से बांधा न गोली मारी उसे फांसी हुई है।
विज्ञापन
पिता शब्बीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादी को यूएई के अबूधाबी में खंभा से दोनों हाथ बांधकर सीने में गोली मारने जैसी सोशल मीडिया की चर्चाओं पर पिता शब्बीर ने विराम लगा दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रचलित गोली मारने जैसी बात कोरी अफवाह है। उनकी बेटी को फांसी दी गई है और उसका कब्रिस्तान में कब्र नंबर ए-7,एस-1, 954 में दफनीना हुआ है।
विज्ञापन


पिता शब्बीर ने कहा कि दुबई में रहने वाली रिश्ते की बेटी नगमा दफनीना के समय मौजूद थी, उसका भी यहीं कहना है। रिश्ते की बेटी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए शहजादी के दफनीना का दृष्य दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। क्योंकि उनके पास बेटी का चेहरा देखने की हिम्मत नहीं थी। हालांकि नगमा ने फोन पर वहां की जानकारी जरूर दी थी। कुछ कब्रिस्तान की फोटो भी डाली थी। उनके कहने पर दुबई की सरकार ने शहजादी का दफनीना कब्रिस्तान में कराया। कब्रिस्तान को पक्का कर कब्र नंबर जारी किया गया है। ताकि कभी वहां परिवार के लोग पहुंचे तो मगफिरत के लिए दुआ कर सके। सोशल मीडिया में खंभे से बांधने व गोली मारने जैसी इस तरह की कोई जानकारी उनके द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी को बचाने के लिए मदद तो किसी ने नहीं की, अब उसकी मौत पर बाल का खाल निकाल रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइनल रिपोर्ट को कोर्ट में करूंगा चैलेंज
पिता शब्बीर ने कहा कि कहा कि फेसबुक के जरिए दोस्ती कर उसे आगरा ले जाकर बहला फुसलाकर दुबई में बेचने और उसके डेबिट कार्ड से पैसा निकालने की रिपोर्ट उन्होंने कोर्ट के आदेश पर मटौंध थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। मैं अभी तक बेटी को बचाने में लगा था। मैं बेटी को इस हालात में पहुंचाने वालों को छोड़ूंगा नहीं। फाइनल रिपोर्ट को हाईकोर्ट में चैलेंज करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें