शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह माता-पिता के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। मृतक के पिता के पास करीब 30 बीघे खेत हैं। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।
परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर
हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक की माता पान कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में होली के त्यौहार का रंग फीका हो गया है।