बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी के सामने मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। बेटी ने अपने पति समेत तीन हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेटी आलिया ने बताया कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी।
उसकी मां बानो इस शादी का विरोध कर रही थी। इसी से क्रोधित होकर उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ शनिवार की रात कुल्हाड़ी से गर्दन से वारकर हत्या कर दी। मृतका बेवा मुस्लिम महिला थी। उसकी बेटी ने अनुसूचित जाति के आरोपी युवक लवकुश से शादी की थी।