फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक ने एसडीएम से कहा- इतनी जल्दबाजी क्यों? जिसकी भी इसमें भूमिका है वह नापेगा, पीड़ित को मदद का आश्वासन

Sun, 13 Jul 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Banda News: विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम से कहा कि बरसात के सीजन में इतना जल्दी कार्रवाई की क्या जरूरत थी। वैसे आदमी कहता है, तो साहब कब्जा है…तो नहीं हटाते है। इतनी जल्दबाजी क्यों? जिसकी भी इसमें भूमिका है वह नापेगा।
विज्ञापन
बबेरु सीओ से मामले की जानकारी लेते सदर विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कृषक सेवा समिति के जर्जर भवन को गिराने के दौरान एक मकान भी उसकी जद में आ गया। पीड़ित परिवार ने इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को दोषी ठहराया। वहीं शनिवार को सदर विधायक ने पीड़ित परिवार से भेंटकर मदद की दिलासा दी। कस्बे के बांदा रोड स्थित कृषक सेवा सहकारी समिति के भवन पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाया। इसी दौरान भवन में काबिज राजेंद्र पांडेय के आवास पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

राजेंद्र पांडेय के बहू मंजरी पांडेय, प्रीति पांडेय ने बताया कि उनका कोर्ट में मामला चल रहा था। 2016 में समिति का मामला खारिज हो गया था। कुछ दिनों तक माहौल शांत रहा। शुक्रवार को अचानक जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव जितेंद्र कुमार भदौरिया व अन्य तीन बुल्डोजर लेकर आए और भवन को गिरा दिया। कहा कि परिवारी जन प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन एक न सुनी गई। मंजरी पांडेय ने कहा कि पूरा घटनाक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के निर्देशन पर किया गया है।

पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन
बताया कि सुनील जमीन को हथियाने के प्रयास में थे। न मानने पर कार्रवाई की गई। वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, सोसाइटी के अध्यक्ष व कर्मचारियों से मामले की जानकारी। विधायक ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्थानीय अधिकारियों को बरगलाकर भाजपा कार्यकर्ता के मकान पर बुल्डोजर चलवाया है। कहा कि घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम से कही ये बात
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम से कहा कि बरसात के सीजन में इतना जल्दी कार्रवाई की क्या जरूरत थी। वैसे आदमी कहता है, तो साहब कब्जा है…तो नहीं हटाते है। इतनी जल्दबाजी क्यों? जिसकी भी इसमें भूमिका है वह नापेगा। कुछ दिन रुक जाते इसके बाद कार्रवाई करते। सुनिए रजत वर्मा जी गोरखपुर कमिश्नर ने आपके खिलाफ क्या लिखा था, कहे तो आपको कागज दे दूंगा। सब कूड़ा करकट यहीं फेक दिया जाता है। हम यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें