फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अवैध संबंधों के शक में राजमिस्त्री की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Thu, 13 Nov 2025 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: राजमिस्त्री की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव की है।
विज्ञापन
छोटेलाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपने ही पारिवारिक भाई राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से सिर में तीन वार करके हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने अपनी पत्नी को भी पीटा। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव निवासी बानपति ने बताया कि उसके पति छोटे लाल (48) गांव में ही देवीदीन शिवहरे के यहां मंदिर बनाने का काम करने गए थे। 11 नवंबर की रात 9ः30 बजे वह काम से घर वापस आए तो छोटेलाल का पारिवारिक भाई शिवनारायण उर्फ कल्लू उसे मजदूरी के रुपये देने के बहाने घर में बुलाने आया था। वह छोटेलाल को अपने साथ घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपने डेरा में ले गया।

यहां दोनों ने शराब पी और शिवनारायण उर्फ कल्लू ने उसके पति छोटेलाल की सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार करके लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद शिवनारायण अपने घर लौटा और अपनी पत्नी शकुंतला के साथ भी मारपीट की। तभी गांव वालों ने बताया कि शिवनारायण ने उसके पति को मारा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छोटेलाल को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार की रात आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। बानपति ने पैलानी थाने में शिवनारायण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देकर शिवनारायण फरार हो गया है। बानपति का कहना है कि शिवनारायण की पत्नी शकुंतला उसके पति छोटेलाल के साथ पिछले 10 साल से मजदूरी कर रही है। इसको लेकर शिवनारायण को शक था कि उसकी पत्नी शकुंतला और छोटेलाल के बीच अवैध संबंध थे। इसी को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि घटना की रात बानपति की तहरीर पर जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, छोटेलाल की मौत होने पर अब हत्या की धारा बढ़ाई गई है। अवैध संबंधों के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें