फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर की अटारी पर दुपट्टे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर की अटारी पर दुपट्टे से शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतका पुष्पा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पैलानी कस्बे के खप्टिहाकलां का मजरा छनिहा डेरा में बुधवार रात लगभग 12 बजे  पुष्पा (26) पुत्री रमेश निषाद ने घर की अटारी के ऊपर लगी धन्नी में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुष्पा की शादी सात वर्ष पहले कुकवा डेरा में हुई थी। मृतका पुष्पा के एक चार वर्ष की लड़की है।

विज्ञापन

शादी के बाद पुष्पा ससुराल से किसी के साथ हमीरपुर भाग गई थी, जिसको लेकर पति ने पुष्पा को छोड़ दिया था। अनबन के चलते पुष्पा अपने मायके छनिहा डेरा में पिछले दो साल से अपनी मन मां राम जानकी के साथ ही रह रही है। पुष्पा का अपने पति से कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है, जिसकी आज तारीख भी थी।

बेटी के साथ अटारी में सोई थी पुष्पा
पुष्पा का पति परदेस में मजदूरी करता है। मृतका पुष्पा के पिता रमेश निषाद की मृत्यु आठ वर्ष पूर्व डाई पीने से हो गई थी। घर में केवल मां राम जानकी तथा पुष्पा व उसकी चार वर्षीय पुत्री ही रहती थी। घटना के वक्त पुष्पा अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ अटारी में सोई थी। यह घटना देखकर बेटी चिल्लाई।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी घर के नीचे सो रही मां रामजानकी पहुंची और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुखराम सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें