कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम घर की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से शिवबिलास (35) की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दतौरा गांव निवासी शिवबिलास (35) पुत्र शिरोमणि गांव में समोसे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह घर की बिजली लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।