फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: घर की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tue, 27 Oct 2026 09:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शिवबिलास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम घर की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से शिवबिलास (35) की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दतौरा गांव निवासी शिवबिलास (35) पुत्र शिरोमणि गांव में समोसे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह घर की बिजली लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें