फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार नहीं चढ़ा परवान, प्रेमी संग फंदे पर झूली नवविवाहिता, दुल्हन की तरह सजी थी रोशनी, ऐसा था बाग का मंजर

Thu, 21 May 2026 06:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Lovers Suicide Case: अधांव गांव में जातीय बंधनों के कारण अलग हुए प्रेमी युगल सुभाष और रोशनी ने बुधवार को एक ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
banda suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के अधांव गांव में प्रेमी युगल की आत्महत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुभाष और रोशनी एक-दूसरे को लंबे समय से चाहते थे। दोनों शादी कर जिंदगी साथ बिताना चाहते थे, लेकिन जातीय बंधन रिश्ते के आड़े आ गए। परिवारों की नाराजगी और समाज के दबाव के चलते दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हो सका।

विज्ञापन

अंतत: गांव से 200 मीटर दूर बाग में दोनों के जान देने के साथ प्रेम कहानी का अंत हो गया। ग्रामीणों के अनुसार परिजन ने सामाजिक बदनामी के डर से रोशनी की शादी बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव में तय कर दी। करीब एक पखवाड़े पहले धूमधाम से विवाह भी हो गया, लेकिन रोशनी अपने प्रेम को भुला नहीं सकी थी।

दुल्हन की तरह सज-संवर कर निकली थी रोशनी
शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। चार दिन पहले मायके लौटी रोशनी मंगलवार रात दुल्हन की तरह सज-संवर कर घर से निकली थी। इसके बाद वह प्रेमी सुभाष के पास पहुंची। माना जा रहा है कि साथ जीने की तमाम कोशिशों के बाद जब कोई रास्ता नहीं देखा।

शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
तब दोनों ने एक ही साड़ी को फंदा बनाया लिया जिसके एक छोर पर रोशनी, तो दूसरे छोर से सुभाष लटक गया। बुधवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर लटकते मिले] तो गांव में मातम छा गया। उधर पुलिस ने देर शाम दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

आज होगा अंतिम संस्कार
उनका बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि गांव में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था है। मामला प्रेम-प्रसंग का था, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये था पूरा मामला
मरका थाना क्षेत्र के ग्राम अंधाव में बुधवार सुबह एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव विवाहिता की साड़ी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहित की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।

रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा
अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही नवविवाहिता 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार की रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास बगीचे में पेड़ से दोनों को फंदे पर लटका देखा, तो सनसनी मच गई।

तरह-तरह की होती रहीं चर्चाएं
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन को जानकारी देने के बाद मरका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

चौथी की रस्म के लिए आई थी मायके
बताया गया कि सुभाष दो भाइयों में बड़ा था। रोशनी की शादी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह 16 मई को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें