फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ‘निशुल्क यात्रा का उत्साह’, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में भारी भीड़, महिलाओं को खड़े होकर करना पड़ा सफर

Fri, 28 Aug 2026 02:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी कस्बे में रक्षाबंधन के त्योहार के चलते शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराए जाने के कारण फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली और उन्नाव जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बहनों और लोगों का बाहर से अपने घर आने व जाने का सिलसिला तेज होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह से ही कस्बे के बांदा-फतेहपुर मार्ग पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

सरकार की ओर से रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा के चलते बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए निकल पड़ीं। वहीं, अन्य लोग भी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हुए। फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, बछरावां, उन्नाव आदि की ओर जाने वाली बसों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।

विज्ञापन

मजबूरी में खड़े होकर सफर करना पड़ा
बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही उसमें यात्रियों की भीड़ भर जा रही थी। सीट पाने के लिए महिलाओं को धक्का-मुक्की के बीच मशक्कत करनी पड़ी। कई महिलाओं को सीट नहीं मिलने पर मजबूरी में खड़े होकर सफर करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी भीड़ के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके चलते पूरे दिन बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें