फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, दो आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में मशीन व सामान बरामद

Fri, 03 Apr 2026 06:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा कोतवाली नगर क्षेत्र के सुतरखाने मोहल्ले में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, सुपारी, रैपर, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अवैध गुटखा फैक्ट्री से बरामद सामान,वीडिओ ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी और यहां बिना किसी अनुमति के गुटखा तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी यह खतरा बना हुआ था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में फैक्ट्री संचालन से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें