जेठ और ननदोई के साथ हलाला करना पड़ेगा
वहां उसे घर ले चलने की बात नहीं बनी। तमाम बातें हुईं, जिस पर पति ने उसे सबके सामने तीन तलाक दे दिया था। करीब एक साल तक दोनों परिवारों के बीच सुलह-समझौते के प्रयास चलते रहे। अप्रैल 2023 में पति ने यह शर्त रख दी कि वह अपने जेठ और ननदोई के साथ हलाला करेगी, तो वह उसे अपनाएगा।
अब तक नहीं हुई है गिरफ्तारी
इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने 28 अप्रैल को कोतवाली नगर में पति, जेठ, जेठानी और ननदोई के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।