बांदा जिले के अतर्रा में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बिसंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 अप्रैल को गांव का ही रहने वाला सहदेव नामक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी बहन घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और एक लाख 13 हजार रुपये भी साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती की तलाश की जा रही है।