फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वनस्पतियां बचाने के लिए यूपी-एमपी करेंगे संयुक्त प्रयास

Wed, 10 Apr 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालिंजर व जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जंगल में आग की घटनाएं शुरू हो गई हैं। आग से वन संपदा बचाने के लिए यूपी और एमपी के अधिकारियों ने कालिंजर में बैठक की और इसमें साझा प्रयास करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बैठक में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के प्रभागीय वनाधिकारी गर्वित गंगवार और बांदा के प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने आग से जंगल बचाने के लिए करीब दो घंटे तक मंथन किया। निर्णय लिया गया कि आग की घटनाओं को रोककर जंगल में पाई जाने वाली वनस्पतियों को बचाने का साझा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा वन्य जीव अपराध, वन अग्नि की रोकथाम व मित्रवन की स्थापना को लेकर चर्चा हुई।
डीएफओ ने बताया कि बांदा व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित संरक्षित व आरक्षित वन क्षेत्रों में आग की दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन पर नियंत्रण व सुरक्षा के लिए दोनों राज्यों के अधिकारी साझा प्रयास करेंगे। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी पन्ना दिनेश सिंह गौर, क्षेत्रीय वन अधिकारी पन्ना मनोज सिंह बघेल, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी विवेक कुमार वर्मा व धर्मनारायण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें