फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तालाब में नहाते समय चार बालक डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 27 May 2023 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती अरविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा जिले में घर में परिजनों को बिना बताए तालाब में नहाने गए चार बालक डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चौथे बालक की हालत सही होने से परिजन अस्पताल लेकर नहीं आए।

विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी लवलेश (9) पुत्र संजय प्रजापति, अपने चचेरे भाई अरविंद (10) पुत्र मनोज कुमार व पड़ोसी पवन (12) पुत्र कइरा व आशीष (10) पुत्र भूरेलाल के साथ शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए गांव में बने तालाब में नहाने पहुंच गए। नहाते समय चारों गहराई में चले गए और डूबने लगे।

तालाब के किनारे मौजूद एक अन्य बालक प्रांशु (12) ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाकर गांव वालों और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तालाब में कूदकर किसी तरह से चारों को बाहर निकाला। परिजन अपनी-अपनी बाइक से तीन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ईएमओ डॉ. प्रदीप ने लवलेश और आशीष को मृत घोषित कर दिया। अरविंद की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि हादसे में पवन की हालत सही होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर नहीं आए। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मृतक लवलेश प्राथमिक विद्यालय सहेवा में कक्षा दो का छात्र था। जबकि आशीष कक्षा तीन का छात्र था। अरविंद भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था।

विज्ञापन

नहीं पहुंची एंबुलेंस तो परिजन बाइक से लेकर आए
बांदा। तालाब हादसे में पानी में डूबने से गंभीर हुए अरविंद के दादा राजबहादुर प्रजापति ने बताया कि उन्होंने हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस की लोकेशन न मिलने पर उन्होंने तकरीबन आधा घंटा इंतजार किया। एंबुलेंस के न आने पर वह बच्चों को बाइकों से लेकर जिला अस्पताल आए। यहां अरविंद को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घरों में सो रहे थे सभी बच्चों के परिजन
बांदा। हादसे में डूबे बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह एक शादी समारोह से लौटे थे। दोपहर के समय वह थके थे तो घरों में सो रहे थे। दोपहर के समय कब यह सब बच्चे तालाब की ओर निकल गए उन्हें नहीं पता चल सका। उनके साथ गए प्रांशु ने जब उन्हें घर आकर जानकारी दी तब हादसे की जानकारी हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें