पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी (57) का बृहस्पतिवार की शाम लंबी बीमारी के बाद घर में निधन हो गया। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था।
पूर्व विधायक के निधन की खबर से कई दलों के नेताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों आदि का उनके आवास में जमावड़ा लग गया। उनके पुत्र मयंक द्विवेदी ने बताया कि अंत्येष्टि शुक्रवार को सुबह 9 बजे दिखितवारा गांव स्थित फार्म हाउस में होगा।
वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। द्विवेदी बसपा से 2007 में एक बार नरैनी क्षेत्र से विधायक चुने गए। शीलू दुष्कर्म कांड के आरोपी रहे। सीबीआई कोर्ट से उन्हें सजा भी हो चुकी है।