फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा अग्निकांड: तबाही का मंजर...शार्ट सर्किट से तीन घर जलकर राख, परिवार बोले- सबकुछ बर्बाद हो गया

Sun, 30 Apr 2023 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अतर्रा तहसील के ग्राम दुरई माफी गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने दो लाख की नकदी और राशन जलने की बात कही है। बता दें कि देर रात हुई घटना में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने तीन घरों को चपेट में ले लिया। देर रात हुई वारदात में सो रहे एक परिवार के सदस्य धुंआ से नींद खुलने से बाल-बाल बचे। जब तक आग पर काबू पाया गया, तीनों घरों जलकर राख हो चुके थे।

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम दुरई माफी में शनिवार देर रात रामचंद्र के कच्चे घर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। घटना के समय समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। धुंआ भरने से उनकी नींद खुल गई। इससे आनन-फानन बाहर निकल कर जान बचाई।
परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक लपटों ने पड़ोसी हरिश्चंद्र और लवलेश के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

दो लाख नकदी सहित गृहस्थी का सामान खाक
हालांकि तब तक आग बुझाई गई तीनों की गृहस्थी में काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित रामचंद्र, हरिश्चंद्र, लवलेश ने बताया आग से दो लाख नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। पूरा मकान जल जाने से खुले आसमान के नीचे बच्चों के साथ सोना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिया मदद का आश्वासन
आग ने पूरे वर्ष भर का राशन भी नष्ट कर दिया है। पीड़ितों ने एसडीएम विकास यादव से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।  एसडीएम ने मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें