बांदा जिले में जमीन के विवाद में पुत्र और साले ने मिलकर पिता को गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर की शाम पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर उनके पुत्र शिवा और साले कामता ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।