फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ससुर ने बहू और उसके प्रेमी पर किया हमला, लोहे की सांग से ताबड़तोड़ वार, युवक ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 11:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बिसंडा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में ससुर ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की सांग से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बहू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में शुक्रवार रात अवैध संबंधों के शक में ससुर ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की सांग से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौसड़ निवासी विद्या (42) के पति कल्लू वर्मा की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसका पड़ोसी राममनोहर (45) से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों करीब एक वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद राममनोहर की पत्नी सावित्री बच्चों के साथ हरियाणा मजदूरी करने चली गई थी।

Trending Videos

लोहे की सांग से कर दिया हमला
करीब दस दिन पहले राममनोहर और विद्या गांव लौटे थे। दोनों राममनोहर के घर में रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विद्या के ससुर राजकरण ने दोनों पर लोहे की सांग से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से राममनोहर की मौत हो गई, जबकि विद्या घायल हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विद्या को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी राजकरण को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें